MIX GYAN

thumbnail

गुरूवार, 14 मार्च 2024


चंद्र राशि के अनुसार

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

पॉजिटिव- समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। धैर्य और संयम से काम ले। आप अपनी प्रतिभा, उर्जा तथा मेहनत द्वारा हर चुनौती को स्वीकार करेंगे और अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। महिला वर्ग अपने घर और बाहर दोनों कार्यों में तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ेगी।
नेगेटिव- आपका कोई अपना विश्वासी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। इस समय लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि के कार्यों से दूर रहें। व्यर्थ के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्या का हल सुलझा लेंगे।
व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी बिजनेस में ध्यान देने की जरूरत है। मीडिया, ग्लैमर आदि से संबंधित लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। ऑफिस में साथी से तालमेल रखने में परेशानी होगी। फालतू बहस और विवाद में न उलझें।
लव- परिवार के साथ घूमने-फिरने और मौजमस्ती में समय बीतेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।
स्वास्थ्य– गलत लोग और गलत आदतों से दूरी रखें। इस समय छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है। साथ ही अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। इससे आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा और परिजनों को भी खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से संबंधों के बीच कुछ तनाव बन सकता है। समस्याओं से घबराने की बजाए ढूंढने का प्रयास करें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरते या स्थगित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी समस्या राजनैतिक संपर्क की मदद से हल हो सकती हैं। अपनी कार्य प्रणाली को गलत लोगों के सामने शेयर न करें। इस समय अपनी दुकान या ऑफिस पर नजर रखने की जरूरत है।
लव- परिवार में सभी सदस्य आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। अविवाहित लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना उचित ध्यान रखें। इस समय आहार भी संतुलित ही ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- दिनचर्या तथा कार्य में कुछ सुधार आएगा तथा व्यवस्थित होने से आप अपने पूरे आत्मविश्वास द्वारा अपने अन्य कामों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। मेहनत के अनुरूप ही आपको उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे। सिर्फ़ फोकस होने की जरूरत है।
नेगेटिव- इगो और अति आत्मविश्वास की स्थिति आपके लिए समस्याएं भी खड़ी कर सकती है। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देना भी अति आवश्यक है। संतान का मार्गदर्शन करते रहें, वरना उन की किसी गतिविधि की वजह से घर में तनाव व्याप्त हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी व्यवस्थित कार्य प्रणाली के उचित परिणाम मिलेंगे तथा सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगी। संपर्क सूत्रों के द्वारा आपको महत्वपूर्ण भी प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम पूरा करना पड़ेगा।
लव- जीवनसाथी का आत्मविश्वास व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। तथा प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। थायराइड से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने में लगा रहेगा और आप इसमें सफल भी रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा भी आपको आशीर्वाद व कोई मूल्यवान उपहार प्राप्त होगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित अशुभ सूचना मिलने से परिवार में कुछ उदासी सी रहेगी तथा आपका किसी भी बात के बारे में अधिक सोचना आपके तनाव को और अधिक बढ़ा सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में किसी के भी समक्ष अपनी योजनाओं को शेयर ना करें। क्योंकि आपकी योजनाओं का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। कार्यरत महिलाएं अपने कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त करेंगी। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है।
लव- वैवाहिक जीवन को मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौजमस्ती में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य– ब्लड प्रेशर संबंधी व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। इसलिए सावधानी बरतने की अति आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। साथ ही आप के निर्णय को विशेष प्राथमिकता भी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी और मनोबल भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बढ़ सकती है। हालांकि आप उनका निवारण करने में सक्षम भी रहेंगे। अनजान लोगों के साथ मेल मुलाकात करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। आपके साथ धोखा भी हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी विशेष संस्था अथवा समिति से जुड़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें, कोई विभागीय जांच होने की आशंका है। ऑफिस में कोई विवादित मामला बढ़ सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। किसी संबंधी के यहां निमंत्रण और आतिथ्य सत्कार मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए उचित व्यवस्था भी आने की संभावना है।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति आप विशेष रुप से ध्यान देंगे। तथा स्वयं को प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय खुद के लिए भी निकालें। इससे आप प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने संबंधी कोई विचार चल रहा है, तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- अपनी कार्यशैली तथा योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें। क्योंकि बड़े नुकसान होने की स्थिति बन रही है। घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें। तथा उनकी सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण भी करें।
व्यवसाय- मीडिया और मार्केटिंग संबंधित काम आज स्थगित रखें। व्यवसायिक पार्टियों द्वारा आपको अच्छे ऑफर मिलेंगे, जो कि फायदेमंद होंगे। मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच तालमेल रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों से किसी भी तरह का समझौता ना करें।
स्वास्थ्य– अत्यधिक व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय एकांत और प्रकृति के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करना सुकून देगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस समय ग्रह गोचर आपको कुछ बेहतर देने के पक्ष में है। आर्थिक स्थिति भी अब बेहतर होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है और कुछ महत्वपूर्ण काम भी बीच में रुक सकते हैं। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। आलस और थकान को हावी ना होने दें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में बहुत व्यस्तता रहेगी। इस समय मेहनत के अनुरूप परिणाम भी कम ही मिलेंगे। धैर्य रखें। समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऑफिस में अपने कार्यों में दूसरों की मदद बिल्कुल भी ना ले।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य– तनाव और चिंता की वजह से मनोबल में कमी रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन करने से कुछ राहत मिल सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- किसी विशेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत चल रहा है, तो आज आपको उसे सफलता मिल सकती हैं। सुख-सुविधा संबंधी सामान की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा। और अपने संबंधों में मजबूती महसूस होगी।
नेगेटिव- नजदीकी मित्रों तथा भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, कि ज्यादा कटुता आने की आशंका लग रही है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें, क्योंकि इसमें समय नष्ट होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। फाइनेंस संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों पर भरोसा ना करके सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा निर्णय भी स्वयं ही ले। वाहन तथा शेयर्स संबंधी कामों में सफलता मिलेगी।
लव- बहुत ज्यादा डिसिप्लिन होना जीवन साथी के साथ कुछ तकरार उत्पन्न कर सकता है। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व उपहार देने संबंधी कार्यक्रम बनाएं।
स्वास्थ्य– एसिडिटी या किसी इंफेक्शन की वजह से पेट में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। धार्मिक क्रियाकलापों में आप का अधिकतर समय व्यतीत होगा और आपके मन और तन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। जिससे आपकी पर्सनैलिटी में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा और जिद दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी नकारात्मक आदतों पर काबू पाने से आप समस्या से बच जाएंगे। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें उनका मार्गदर्शन भी करें।
व्यवसाय- बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। बदलाव या नए कामों की योजना है, तो उसे स्थगित रखें। ऑफिस किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव होने पर सहज बने रहे, इससे आप कोई भी निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर आपने प्रेम संबंध में वादा किया है, तो उसे जरूर निभाए।
स्वास्थ्य– तनाव, थकान आदि से राहत पाने के लिए मेडिटेशनयोगा जरूर करें। वरना इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- किसी सुखद घटना से दिन शुरू होगा। आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। रहन-सहन को और अधिक उत्तम बनाने हेतु कुछ संकल्प करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने से मानसिक सुकून रहेगा।
नेगेटिव- ऑनलाइन खरीदारी में आपके साथ धोखा हो सकता है। अपना क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि कोई भी दस्तावेज किसी को ना दें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। वाहन से संबंधित खर्चे बढ़ेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कोई सरकारी मामला आज हल हो सकता है। साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर रहेगी। महिलाएं विशेष रूप से अपने करियर के प्रति सजग रहेंगी। ऑफिस में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुरजोर प्रयास करें। तरक्की भी संभव है।
लव- परिवार के साथ कुछ समय एक साथ घूमने-फिरने या डिनर आदि का प्रोग्राम बनाएं। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या द्वारा उठने से चिंता रहेगी। ब्लड प्रेशर से परेशान व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज किसी समाज सेवी संस्था अथवा किसी प्रिय मित्र की सहायता में समय व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती हैं। पर्सनल लाइन से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यो में अधिक ध्यान दें। तथा अपने संपर्क सूत्र को भी मजबूत करें। इनसे आपको अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को अपने कार्यों के बेहतर परिणाम देने की वजह से पारितोषिक किया जा सकता है।
लव- छोटी सी बात को लेकर जीवन साथी के साथ कोई गलतफहमी रह सकती हैं। परंतु आपसी विचार-विमर्श से इसे आसानी से सुलझाया भी जा सकता है।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

गुरूवार, 14 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। आपकी योग्यता व क्षमता खुलकर लोगों के सामने जाहिर होने वाली है। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर गंभीर रहे। निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, अकारण ही लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। इस समय कहीं भी निवेश करना उचित नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी नए कार्य की शुरुआत को करने से पहले उचित प्रारूप अवश्य बना ले, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। हालांकि मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां उठ सकती है। आपकी गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना परेशानियों से निकाल देगा।
लव- परिवार में अनुशासन बनाकर रखें। दांपत्य जीवन में चली आ रही कुछ गलतफहमियां आज समाप्त हो जाएंगी तथा संबंध सौहार्दपूर्ण हो जाएंगे।
स्वास्थ्य– आज कुछ सुस्ती और आलस हावी रहेगी। इस समय वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट आदि लगने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About

Powered by Blogger.

About Me

My Photo
Mahendra Rathwa
View my complete profile

Slidershow