MIX GYAN

thumbnail

नदी के बारे मे

🏞️नर्मदा नदी (1,312 किमी.)

• मध्य प्रदेश में अमरकंटक की पहाड़ी से निकलने के पश्चात् यह उत्तर में विंध्यन पर्वत तथा दक्षिण में सतपुड़ा पर्वत के मध्य भ्रंश घाटी से होकर बहते हुए अरब सागर की 'खम्भात की खाड़ी' में गिरती है। सरदार सरोवर परियोजना इसी नदी पर है।

• यह जबलपुर के पास भेड़ाघाट की संगमरमर शैलों को काटकर 'धुआँधार जलप्रपात' का निर्माण करती है।

• 'ओरसंग', नर्मदा के दायें तट से मिलने वाली एक प्रमुख नदी है एवं तवा, बंजर, शेर आदि अन्य प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।

🏞️तापी/ताप्ती नदी (724 किमी.)

• इसकी उत्पत्ति मध्य प्रदेश के बैतुल जिले में सतपुड़ा की पहाड़ियों (मुलताई नामक स्थान) से होती है।

• यह भी भ्रंश घाटी से बहती हुई अरब सागर के 'खम्भात की खाड़ी' में गिरती है। इसकी द्रोणी मध्य प्रदेश, गुजरात तथा महाराष्ट्र राज्य में है।

• गिरना इसके बायें तट तथा अरुणावती इसके दायें तट से मिलने वाली प्रमुख नदियाँ हैं।

🏞️गोदावरी (1465 किमी.)

• यह प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है, जिसका अपवाह तंत्र सबसे बड़ा है। यह महाराष्ट्र के नासिक जिले के 'त्र्यंबक' नामक स्थान से निकलती है।

• पूर्णा, वर्धा, मंजरा, पेनगंगा, वेनगंगा, प्राणहिता, इंद्रावती, सबरी आदि गोदावरी की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।

• आकार एवं विस्तार में बड़ी होने के कारण इसे 'दक्षिण भारत की गंगा' के नाम से जाना जाता है।

• इसकी द्रोणी महाराष्ट्र (नदी द्रोणी का 50 प्रतिशत भाग), मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक में है।


══━━━━━━━✧❂✧━━━━━━━══

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About

Powered by Blogger.

About Me

My Photo
Mahendra Rathwa
View my complete profile

Slidershow